इश्क़ में डूबे दिल की जो हकीकत होती है, वो सिर्फ़ एहसास से ही समझी जाती है। फूलों की खुशबू में बसी है दुनिया सारी, पर मोहब्बत की हकीकत कुछ और ही होती है। जब दिल में जज़्बात हों और आँखों में आंसू, तब ही तो सच्ची मोहब्बत की पहचान होती है। ज़िंदगी की राहों में कभी कभी हम खो जाते हैं, पर सच्चे इश्क़ में ही हमें खुद की पहचान होती है आज मैं बहुत खुश हूँ, ये खुशी के आँसू हैं, दिल में उमंगें हैं, और आँखों में संगीत हैं। जो पल बीते थे कभी ग़म के साये में, आज वे पल मीठे, जैसे गुलाब की खुशबू हैं। आशीर्वाद से मिली है ये राहत की हवा, आज दिल में बस इक ताजगी की बयार हैं। वो अंधेरे थे जो छाए थे कभी राहों में, अब तो रौशनी ही रौशनी है, हर तरफ़ इश्क़ है। ये आँसू, ये मुस्कान, बस खुशी के एहसास हैं, दिल में बसी हर चाहत अब हकीकत है, एहसास है।
सबसे मुश्किल है उस मन को मन मे ही मार कर रखना जब मन बेचैन हो अपने प्रियतम से मिलने के लिए हर पल जब उसी के ख्याल मन को डुबाते जा रहे हो ऐसा लगता है जैसे वो कहीं से अचानक ही चला आएगा मगर काफी दिन हो गए उसकी मौजूदगी का एहसास तो होता है लेकिन आँखों से ओझल होने लगे है उसकी छोटे बच्चों जैसी नदानियां बिल्कुल मेरी आँखों के सामने झलक रहीं है लग रहा है उसकी आवाज़ मानो कानों में अब भी हल्की हल्की सुनाई दे रहीं है वो शायद हर बार की तरह कुछ कहना चाहता हो पर जैसे ही मैं उसे स्पर्श करने की कोशिश करता हूँ वो अचानक ही अदृष्य हो जाता है...और फिर याद आता है नहीं हम मिले नहीं है वो मेरे पास नहीं है फिर मन एक शोक में डूब जाता है जिसमें उसमे मिलने की हसरते बढ़ने लग जाती है फिर कई घन्टे कई दिन कई महीने इस मन को समझाने मे लग जाते है जो पागल है अपने प्रियतम के लिए उनकी ही सुनता है उनमे मे ही लगा रहता है उनकी यादों मे ही खोया करता है...
आशियाना मेरी माँ माँ, तू है मेरी दुनिया, तेरी छांव में सुकून मिला, तेरी गोदी में जो मिला प्यार, वो कोई शब्द नहीं कह सकेगा। तेरी मुस्कान में छुपा सुख, तेरी आंखों में अनमोल रत्न, तू ही मेरा घर है, तू ही मेरा आशियाना। तेरी ममता की छांव में, हर दर्द भी दूर हो जाता, तेरी हंसी के बीच, मेरा हर ग़म भूल जाता। सुन, माँ, तू मेरे लिए, संसार की सबसे कीमती चीज़ है, तू है आशियाना मेरा, जहां हमेशा मेरा दिल बसा है। तू जब पास हो, तो लगता है, जैसे हर खुशी का एहसास हो, आशियाना मेरा सिर्फ तू है, माँ, तू है मोहब्बत का आशियाना मेरी माँ है, दिल से प्यारा एक जहाँ मेरी माँ है. उसके होठों पे है सुकून का राज, उसके हाथों में है जिंदगी का अंदाज़। जब भी दुनिया से छुपके, दिल ढूंढे अपने सपने, मेरी माँ का चेहरा समुंदर सा गहरा, जहां मिलती है हर ख़ुशी की उम्मीद की लहर। उसकी मुस्कुराहट में छुपी है खुशियाँ, उसकी बातों में मिलती है जीत की दुश्मन, मेरी माँ मेरी दुनिया है, वही तो मेरी मोहब्बत का आशियाना है। छोटे से सपने का रंग उसने दिया, जिंदगी की राहों में, उसने साथ दिया, ह...
Comments
Post a Comment